Destinations,  In Pictures,  India,  News,  Tamil Nadu,  Travel News,  Travel Resources

तमिलनाडु का यह हिल स्टेशन जो कर देगा आपको मंत्रमुग्ध, एक बार यहां जरूर जाएं…

Top Places to Visit in Coonoor: A Traveler’s Guide (Coonoor, Tamil Nadu, India)

Explore Coonoor: Tamil Nadu’s Enchanting Hill Station

वैसे तो दक्षिण भारत अपनी हरियाली और खूबसूरती के लिए पर्यटकों में काफी मशहूर है। यहां के हर एक राज्य की एक अलग हीं खूबसूरती है। तो आज हम जानने वाले हैं तमिलनाडु का एक हिल स्टेशन कुन्नूर के बारे में, जिसकी खूबसूरती आपको एक बार हीं नहीं बल्कि बार बार आने के लिए मजबूर करेगी।

Feel the Vibe: Explore the Coonoor Gallery

कुन्नूर तमिलनाडु का एक ऐसा हिल स्टेशन है जिसे खूबसूरत हरी भरी वादियों और शानदार वॉटर फॉल्स के लिए जाना जाता है। घने जंगल और खूबसूरत झरनों से घिरे इस हिल स्टेशन पर आपको एक बार आने के बाद बस यहीं का हो जाने की इच्छा एक बार जरूर होगी। कुन्नूर तमिलनाडु के एक अन्य और खूबसूरत हिल स्टेशन ऊटी से 18 किमी और कोयंबटूर से 71 किमी की दूरी पर स्थित है। यह समुद्र तल से लगभग 6000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जहां सालों दुनियाभर से हजारों पर्यटक घूमने आते हैं। चारो ओर घने जंगलों में घिरा यह हिल स्टेशन किसी स्वर्ग से कम नहीं है, जहां आपको शांति और सुकून के साथ समय बिताने को मिलेगा।यहां आप प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ एडवेंचरस स्पोर्ट्स का भी मजा ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां टॉय ट्रेन का भी लुत्फ उठा सकते हैं, जिसे नीलगिरी माउंटेन रेलवे के नाम से जाना जाता है। यह टॉय ट्रेन आपको खुबसूरत पहाड़ों और हरी भरी वादियों के बीच से लेकर जाएगा। जहां आपको चाय के कई खुबसूरत बागान भी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा कुन्नूर में कई ऐसी टूरिस्ट स्पॉट्स हैं जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए। आइए जानते हैं कैसे आपके कुन्नूर ट्रिप को और भी स्पेशल बनाएं।

Explore Coonoor: Tamil Nadu’s Enchanting Hill Station (Coonoor, Tamil Nadu, India)

डॉल्फिन नोज (Dolphin’s Nose Coonoor)

डॉल्फिन नोज बेहद ही खूबसूरत टूरिस्‍ट स्‍पॉट है, जो अधिकतर कोहरे से ढकी रहती है। इस जगह का नाम डॉल्फिन नोज इसलिए पड़ा, क्योंकि ये जिस पहाड़ी पर स्‍थित है, उसका शेप डॉल्फिन नोज की तरह है। ये काफी ऊंचाई पर है, इसलिए लोग यहां आना पसंद करते हैं।

कैथरीन वॉटर फॉल (Catherine Water Falls)

Catherine Falls - Places to Visit in Coonoor

वैसे तो कुन्‍नूर है तो छोटा हिल स्टेशन, लेकिन यहां आपको कई वाटर फॉल देखने को मिल सकते हैं और इनमें सबसे खूबसूरत एक वॉटर फॉल है। जिसका नाम कैथरीन वाटर फॉल है। ये एक बेहतरीन पिकनिक स्‍पॉट है, जहां लोगों का तांता लगा रहता है। ये वॉटर फॉल घने जंगलों से घिरा हुआ है

हिडन वैली (Hidden Valley, Coonoor)

Explore Coonoor: Tamil Nadu's Enchanting Hill Station

हिडन वैली बेहद खूबसूरत जगह है जहां यंगस्‍टर्स एडवेंचर स्‍पोर्ट्स के लिए जाते हैं। हिडन वैली में ट्रैकिंग, रॉक क्‍लाइम्बिंग और रिवर राफटिंग जैसे स्‍पोर्ट्स का आनंद उठा सकते हैं। यहां कपल्‍स के लिए भी कई टूरिस्‍ट स्‍पॉट हैं जो ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।

लैम्ब्स रॉक (Lamb’s Rock Coonoor)

Lamb's Rock Coonoor

लैम्ब्स रॉक कुन्नूर की बेहद खूबसूरत जगह है। लैम्ब्स रॉक आसपास की घाटियों और चाय बागानों का बेहद की मनमोहक दृश्य को प्रदान करता है। घने जंगल के बीच से जाते रास्ते और चिड़ियों की चहचहाट आपको बाहरी दुनिया के शोर गुल से पूरी तरह से दूर एक अलग शुकून देंगे। साथ हीं अगर आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं या फिर नीलगिरी के खूबसूरत दृश्यों का आनंद लेना चाहते हैं तो इस जगह पर आपको अपना कुछ वक्त जरूर बिताना चाहिए। इस जगह से आपको कुन्नूर के खुबसूरत गांव, मनमोहन पहाड़ियां, जमीन को छूते बादल सब दिखाई देंगे।

कैसे पहुंचे कुन्नूर: How to Reach Coonoor: Bus, Train, and Flight Options (Coonoor, Tamil Nadu, India)

How to reach Coonoor by Road

By Road (सड़क मार्ग): कुन्नूर दक्षिण भारत के सभी प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है, और ऊटी, कोयंबटूर, मैसूर, बैंगलोर और कोटागिरी से सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है। यहां पहुंचने का सबसे अच्छा और खूबसूरत मार्ग सड़क मार्ग है। क्योंकि यह मार्ग मुदुमलाई टाइगर रिजर्व से होकर गुजरती हैं। आप लगभग 2 घंटे घने जंगल से होकर गुजरते हैं जो की बेहद आकर्षक है। कुन्नूर के लिए बैंगलोर, कोयंबटूर, ऊटी और मेट्टुपालयम से राष्ट्रीय परिवहन की बसें उपलब्ध हैं। इसके अलावा तमिलनाडु राज्य परिवहन की बसें पूरे राज्य से कुन्नूर के लिए चलती हैं।

How to reach Coonoor by Air

By Air (हवाई मार्ग से) : कुन्नूर का सबसे निकटतम हवाई अड्डा कोयंबटूर है, जो कुन्नूर से लगभग 70 किलोमीटर दूर है। कोयंबटूर से सड़क मार्ग से कुन्नूर पहुँचने के लिए आप इंटरसिटी टैक्सी किराए पर ले सकते हैं। कोयंबटूर से कुन्नूर पहुँचने में आपको लगभग 2 घंटे लगेंगे।

How to reach Coonoor by Train

By Train (ट्रेन से) : कुन्नूर में कुन्नूर रेलवे स्टेशन है। इसके अलावा निकटतम रेलवे स्टेशन मेट्टुपलायम है जो कुन्नूर से लगभग 45 किलोमीटर दूर है। आप या तो बस से कुन्नूर पहुँच सकते हैं या कुन्नूर में शीर्ष कार रेंटल कंपनियों से टैक्सी किराए पर ले सकते हैं । इसके अलावा कुन्नूर की वादियों का अगर लुफ्त उठाना चाहते हैं तो, आप खिलौना ट्रेन (नीलगिरि माउंटेन रेलवे) भी ले सकते हैं जो मेट्टुपालयम और ऊटी के बीच चलती है और रास्ते में कुन्नूर में रुकती है।

Author – Akanksha Kumari

Coonoor hill station, Attractions in Coonoor, Coonoor travel guide, How to reach Coonoor, Coonoor tourist places, Coonoor travel guide, Tamil Nadu hill stations, Coonoor tourist spots, How to reach Coonoor, Coonoor attractions

BB's avatar

A tale of two friends! We are Just a Simple Person’s Who Still Sins. Simple mind, simple clothes, simple word, and simple faith. We are avid traveller, a day-night dreamer and a soul wandering in the Hills. https://globalfootprint.in/about-me/

0 Comments

Leave a Reply

Discover more from Global Footprint | Travel Blog – Destinations, Budget Adventures & Tales

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading