Visit Hidimba Devi Temple - A Sacred Shrine in Manali
Destinations,  Himachal Pradesh,  India,  News,  Travel News,  Travel Resources

Visit Hidimba Devi Temple – A Sacred Shrine in Manali

यहां मूर्ति के बजाए माता के पद चिन्हों की होती है पूजा, जानें मंदिर का रोचक रहस्य और तथ्य

Explore the Spiritual Beauty of Hidimba Devi Temple

हिमाचल प्रदेश एक ऐसा राज्य है जिसका उल्लेख हमारे रामायण, महाभारत जैसे कई धार्मिक ग्रंथों में शामिल है। यह राज्य कई पौराणिक कथा और मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है। इन्में से एक है मनाली में स्थित हिडिम्बा देवी का मंदिर।

Hidimba Devi Temple history: मंदिर का इतिहास

Visit Hidimba Devi Temple - A Sacred Shrine in Manali

हिमाचल की हरी-भरी पहाड़ियों के बीच देवदार के पेड़ों से घिरा हिडिंबा देवी मंदिर बेहद आलौकिक है। यह मंदिर मनाली के डूंगरी शहर के पास स्थित है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर लगभग 500 साल पुराना है। इस मंदिर का निर्माण महाराजा बहादुर सिंह ने 1553 ई. में करवाया था।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, हिडिंबा एक राक्षसी थी, जो अपने भाई हिडिम्ब के साथ यहां रहा करती थी। कहा जाता है कि उन्होंने वचन लिया था कि जो भी उनके भाई हिडिम्ब को युद्ध में हरा देगा, वे उसे अपने वर के रूप में स्वीकार करेंगी। कुछ समय बाद पांडव निर्वासन के समय जब यहां पहुंचे तब उन्होंने हिडिम्ब से लड़ाई में उसे हरा दिया। इसके बाद हिडिम्बा की शादी पाण्डवों में दूसरे भाई सर्वाधिक बलशाली और श्रेष्ठ भीम के साथ हो गई। कहा जाता है जब पांडव मनाली से जा रहे थें तब उन्होंने हिडिंबा को राज्य संभालने की जिम्मेदारी थी। वहीं एक और कथा के अनुसार, जब हिडिम्बा का बेटा घटोत्कच बड़ा हुआ है, उन्हें राज्य की देखभाल का जिम्मा देकर, हिडिम्बा जंगल में ध्यान करने चली गई। कई साल बाद उनकी प्रार्थना सफल हुई और उन्हें देवी का गौरव प्राप्त हुआ। इस मंदिर के अंदर माता हिडिंबा की चरण पादुका मौजूद हैं।

Hidimba Devi Temple architecture: मंदिर की प्रसिद्धि और निर्माण कला

हिडिम्बा देवी मंदिर की पहली खासियत यह है कि मंदिर को पैगोडा शैली में बनाया गया है, जिसकी वजह से ये सामान्य मंदिरों से काफी अलग है। इस मंदिर को पूरी तरह से लकड़ी से बनाया गया है। इसमें चार छतें हैं। यह मंदिर 40 मीटर ऊंचे शंकु के आकार का है और मंदिर की दीवारें पत्थरों से निर्मित हैं। मंदिर के दीवारों पर खूबसूरत नक्काशी भी की गई है जो की बेहद आलौकिक है। इस मंदिर में खाश बात यह है कि यहां की दीवारें भेड़ , बकरी, हिरण और भी कुछ अन्य जानवरों के सिंगों से सजी मिलेगी। इस मंदिर में कभी जानवरों की बलि दी जाती थी, लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है। लेकिन आज भी मंदिर की दीवारों पर सैकड़ों जानवरों के सींग लटके हुए हैं।

मंदिर में एक लकड़ी का दरवाजा भी है, जिसके ऊपर देवी, जानवरों आदि की छोटी-छोटी पेंटिंग है। माता हिडिंबा को मनाली की आराध्य देवी भी कहा जाता है। घाटी के लोगों की माता हिडिंबा के प्रति गहरी आस्था है। इस मंदिर में नवविवाहित जोड़े जरूर दर्शन करने आते हैं और माता हिडिंबा का आशीर्वाद पाते हैं। हर साल श्रावण में हिडिम्बा देवी मंदिर में बड़े महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसे ‘सारोहणी मेला’ के नाम से जाना जाता है। कहते हैं कि इस उत्सव को राजा बहादुर सिंह की याद में मनाया जाता है।

How to reach Hidimba Devi Temple? हिडिंबा देवी मंदिर कैसे पहुंचे


हवाई जहाज से (By Air): हडिंबा देवी मंदिर के पास का सबसे नजदीक हवाई अड्डा 52.5 किमी दूर भुंतर हवाई अड्डा है। हवाई अड्डे से आप मंदिर तक पहुंचने के लिए कार या टैक्सी किराए पर ले सकते हैं जिसमें आपको लगभग 2 से 2.5 घंटे लगेंगे।

रेल द्वारा (By Train): हिडिम्बा देवी मंदिर का सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन है। यहां से 165.3 किमी की दूरी पर हडिंबा मंदिर का पास का स्टेशन है। वैकल्पिक रूप से, लोग चंडीगढ़ (317.6 किमी) और अंबाला (337.4 किमी) रेलवे स्टेशनों को पसंद करते हैं।

सड़क द्वारा (By Road): दिल्ली से मनाली के लिए रोजाना कई बसें चलती हैं। मनाली उत्तर भारत के प्रमुख शहरों से बस परिवहन के माध्यम से जुड़ा हुआ है। राज्य सीटर बसों से लेकर यहां कई निजी संचालकों के सेमी-स्लीपर्स बसें आपको रोजाना मिल जाती है।

Welcome to the world of travel! As a dedicated blogger, I am here to take you on an extraordinary journey through my voyages. Join me as we embark on epic and uncharted adventures, exploring the hidden gems of our beautiful planet. Through my meticulously crafted stories, I aim to transport you to breathtaking destinations, sharing the wonders and cultural richness that await us. Get ready to be inspired, informed, and captivated by the magic of travel. So fasten your seatbelts, because we are about to embark on a remarkable expedition together! Akanksha Kumari

Hidimba Devi Temple, Hidimba Devi Temple history, Hidimba Devi Temple location and timings, Best time to visit Hidimba Devi Temple, Hidimba Devi Temple in Manali

Omkareshwara Temple in Coorg – Aarti Time, Visitng time – A Journey Through India: An Unforgettable Experience Omkareshwara Temple (globalfootprint.in)

Plan that perfect trip to Rajgir – Bihar (globalfootprint.in)

BB's avatar

A tale of two friends! We are Just a Simple Person’s Who Still Sins. Simple mind, simple clothes, simple word, and simple faith. We are avid traveller, a day-night dreamer and a soul wandering in the Hills. https://globalfootprint.in/about-me/

Leave a Reply

Discover more from Global Footprint | Travel Blog – Destinations, Budget Adventures & Tales

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading