कोणार्क सूर्य मंदिर: भारत की 800 साल पुरानी वास्तुकला का चमत्कार | Konark Sun Temple Mystery
Destinations,  India,  News,  Odisha,  Photography,  Travel,  Travel News,  Travel Resources,  Vacations

Konark Sun Temple History: बेहद ही अद्भुत शिल्प कला और रहस्यों से भरा है भगवान सूर्य को समर्पित यह मंदिर, लेकिन फिर भी नहीं होती है यहां पूजा

कोणार्क सूर्य मंदिर का इतिहास, वास्तुकला, रहस्य और वैज्ञानिक महत्व जानें। यूनेस्को धरोहर यह मंदिर भारत की प्राचीन कला का अद्भुत उदाहरण है।

Konark Sun Temple: The Architectural Marvel of India and Its 800-Year-Old Mysteries

Konark Sun Temple The Architectural Marvel of India and Its 800-Year-Old Mysteries

कोणार्क सूर्य मंदिर: भारत की 800 साल पुरानी वास्तुकला का चमत्कार | Konark Sun Temple Mystery

हमारा देश भारत हमेशा से अपने वास्तुकला और अद्भुत कारीगरी से लोगों को आकर्षित करते आया है। यहां कदम-कदम पर ऐसे रहस्‍य सामने आती हैं जिन्हें जानने के बाद भी यकीन करना मुश्किल होता है। आज हम आपको भारत के एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी वास्तु कला के साथ साथ खूबसूरती का भी एक जीता जागता उदाहरण है। और उस मंदिर का नाम है कोणार्क का सूर्य मंदिर।
वैसे तो कोणार्क मंदिर अपनी पौराणिकता और आस्था के लिए विश्व भर में मशहूर है। लेकिन इसके अलावा और भी कई अन्य कारण हैं जिसकी वजह से इस मंदिर को देखने के लिए दुनिया के कोने कोने से यहां आते हैं। कोणार्क मंदिर अपनी भव्यता और अद्भुत शिल्पकारी के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है कुछ लोग इसे भारत का आठवां अजूबा भी कहते हैं। सन् 1984 में कोणार्क मंदिर को यूनेस्कों के वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में शामिल किया गया और इस मंदिर के एक पहिए का सजीव चित्र भारतीय ₹10 के नोट पर भी दिखाई देता है।

अनोखा है मंदिर का इतिहास (The Unique History of Konark Sun Temple)

Konark Temple Wheel – Ancient Sundial Mystery

कोणार्क मंदिर के पहियों की डिजाइन सूर्य की गति और समय की गणना से जुड़ी प्राचीन वैज्ञानिक समझ को दर्शाती है।

मान्यता है कि कोर्णाक मंदिर सूर्य देव को समर्पित है। इस मंदिर का नाम दो शब्दों कोण और अर्क से जुड़कर बना है। कोण यानि कोना और अर्क का अर्थ सूर्य है। यानी सूर्य देव का कोना। इसे कोणार्क के सूर्य मंदिर के नाम पहचाना जाता है। मंदिर का निर्माण 13वीं शताब्दी 1236 से 1264 ई. के इतिहास के मुताबिक मध्यकाल में गंगवंश के प्रथम नरेश नरसिंह देव ने करवाया था। इस मंदिर के निर्माण में मुख्यत बलुआ, ग्रेनाइट पत्थरों व कीमती धातुओं का इस्तेमाल किया गया है।

इस मंदिर का निर्माण 1200 मजदूरों ने दिन-रात मेहनत कर लगभग 12 वर्षों में बनाया था। यह मंदिर 229 फीट ऊंचा है इसमें एक ही पत्थर से निर्मित भगवान सूर्य की तीन मूर्तियां स्थापित की गई है। जो दर्शकों को बहुत ही आकर्षित करती है। मंदिर में सूर्य के उगने, ढलने व अस्त होने सुबह की स्फूर्ति, सायंकाल और अस्त होने जैसे सभी भावों को समाहित करके सभी चरणों को दर्शाया गया है। यह मंदिर ओडिशा राज्‍य में पुरी शहर से लगभग 37 किलोमीटर दूर चंद्रभागा नदी के तट पर स्थित है।

अद्भुत शिल्पकला का नमूना है कोणार्क सूर्य मंदिर (Konark Sun Temple: A Masterpiece of Ancient Craftsmanship)

Magnificent Exterior View of Konark Sun Temple

कोणार्क सूर्य मंदिर की विशाल संरचना भारतीय स्थापत्य कला की भव्यता और ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करती है।

अद्भुत शिल्पकला से निर्मित यह मंदिर एक इतिहासिक नमूना है। यहां एक बहुत बड़े और भव्य रथ के समान है जिसमें 12 जोड़ी पहिया हैं और रथ को 7 बलशाली घोड़े खीच रहे है। जिसे देखने पर ऐसा लगता है कि मानों इस रथ पर स्वयं सूर्यदेव बैठे है। मंदिर के 12 चक्र साल के बारह महीनों को परिभाषित करते हैं और प्रत्येक चक्र, आठ अरों से मिलकर बना है, जो हर एक दिन के आठ पहरों को प्रदर्शित करता हैं। वहीं अब सात घोड़ें हफ्ते के सात दिनों को दर्शाता है।

कोणार्क मंदिर की सबसे रोचक और खास बात यह है कि मंदिर में बने चक्रों पर पड़ने वाली छाया से हम दिन में घटने वाली समय का सही और सटीक अनुमान लगा सकते है। यह प्राकृतिक धुप घड़ी का कार्य करते हैं। वहीं मंदिर के उपरी छोर से भगवान सूर्य का उदय व अस्त देखा जा सकता है जो की काफी अलग है। इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे मानों सूरज की लालिमा ने पूरे मंदिर में लाल रंग बिखेर दिया हो और मंदिर के प्रांगण को लाल सोने से मढ़ा हों। मंदिर का मुख पूर्व की ओर है और इसके तीन महत्वपूर्ण हिस्से – देउल गर्भगृह, नाटमंडप और जगमोहन (मंडप) एक ही दिशा में हैं। सबसे पहले नाटमंडप में वह द्वार है जहां से प्रवेश किया जा सकता है। इसके बाद जगमोहन और गर्भगृह एक ही जगह पर है।

शिल्पकार का माना जाता है बलिदान (The Legend of Dharmapada: A Story of Courage and Sacrifice)

Konark Sun Temple – Symbol of Indian Heritage

कोणार्क सूर्य मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं बल्कि भारत की कला, विज्ञान और संस्कृति का जीवंत प्रमाण है।

इस मंदिर से संबंधित मान्यताओं में यह भी कहा जाता है कि जब इस मंदिर का निर्माण हो रहा था तो मंदिर के शीश पर रखा विशाल कलश स्थापित नहीं हो रहा था। मंदिर के निर्माण कर में लगे शिल्पकारों को राजा की ओर से एक निश्चित समय के भीतर इस मंदिर के निर्माण कार्य को पूरा करने को कहा गया था और इसे पूरा नहीं करने पर सभी कारीगरों को कठोर दंड देने का आदेश दिया गया। तब इसके मुख्य वास्तुकार के 12 वर्षीय पुत्र ‘धर्मपाद’ ने आगे आकर सही गणना की और कलश को स्थापित किया। लेकिन इतने महान शिल्पकारों के बजे एक बच्चे ने इस मंदिर के कलश को स्थापित कर दिया इस बात से लोग डर गए और उन्हें यह चिंता खाने लगी कि राजा उन्हें मृत्यु दंड दे देगा। बाद में, शिल्पकारों की जान बचाने और राजा के कोप से बचने के लिए, उस बहादुर बालक ने मंदिर से कूदकर अपने प्राणों की बलिदान दे दी।

मंदिर का चुम्बकीय रहस्य (The Magnetic Mystery of Konark Temple)

अन्य रहस्यों के साथ साथ इस मंदिर का एक और सबसे बड़ा रहस्य है और वो है यहां का चुम्बकीय ताकत है।
प्रचलित कथाओं के अनुसार मंदिर के ऊपर में 51 मीट्रिक टन का चुंबक लगा हुआ था। जिसका प्रभाव इतना अधिक प्रबल था जिससे समुद्र से गुजरने वाले जहाज इस चुंबकीय क्षेत्र के चलते भटक जाया करते थे और इसकी ओर खींचे चले आते थे। इन जहाजों में लगा कम्पास यानी कि दिशा सूचक यंत्र गलत दिशा दिखाने लग जाता था। इसलिए उस समय के नाविकों ने उस बहुमूल्य चुम्बक को हटा दिया और अपने साथ ले गये।

तो अगर आप उड़ीसा की यात्रा कर रहे हैं और आप वास्तुकला और ऐतिहास चीजों में रुचि रखते है तो एक बार आप कोणार्क मंदिर जरूर जायें। यहां आने पर आपको कोई ऐसी रोचक बातें जानने को मिलेंगें।यहां आने पर पता चलेगा कि 800 वर्ष पहले भी विज्ञान अपने चरमोत्कर्ष पर था। आधुनिकता तब भी थी।

कोणार्क सूर्य मंदिर केवल एक स्मारक नहीं है, बल्कि यह भारत की उस विरासत का प्रतीक है जहां पत्थरों में इतिहास, विज्ञान और संस्कृति की कहानी लिखी गई है।

The Konark Sun Temple is not just a monument; it is a symbol of India’s heritage where history, science, and culture have been carved into stone for generations to admire.

By Akanksha Kumari

BB's avatar

A tale of two friends! We are Just a Simple Person’s Who Still Sins. Simple mind, simple clothes, simple word, and simple faith. We are avid traveller, a day-night dreamer and a soul wandering in the Hills. https://globalfootprint.in/about-me/

Leave a Reply

Discover more from Global Footprint | Travel Blog – Destinations, Budget Adventures & Tales

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading