चकराता—जहां बादल छूते हैं जमीन और सुकून मिलता है दिल को
चकराता उत्तराखंड का शांत हिल स्टेशन है, जहां टाइगर फॉल्स, ट्रैकिंग और प्रकृति का अद्भुत संगम मिलता है। जानें घूमने का सही समय और खास जगहें।
Chakrata Travel Guide: Uttarakhand का शांत और अनदेखा स्वर्ग
वैसे तो उत्तराखंड मैं कई बार जा चुकी हूँ, लेकिन पहाड़ों की इस नगरी में मुझे हर बार कुछ नया देखने को मिलता है। इस बार मैने उत्तराखंड के एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मुझे लगा मैं बादलों के बीच हूं। वहां मैंने अपनी छुट्टियां बिताई, इस खास और खूबसूरत हिल स्टेशन का नाम है चकराता।
शहर के भीड़ भाड़ से दूर शांत पहाड़ों पर झरनों के बीच अपनों के साथ खास समय बिताने के लिए चकराता जाना एक सही विकल्प हो सकता है। चकराता समुद्र तल से 7,000 फीट की ऊँचाई पर स्थित एक छोटा सा गांव है जहां काफी कम लोग हैं। यह देहरादून से लगभग 3 घंटे के समय और 100 km की दूरी पर बसा एक ऐसा हिल स्टेशन है जहां आप प्रकृति की सुंदरता को करीब से देख सकते हैं। चकराता ट्रैकिंग लवर और एडवेंचर प्रेमियों के लिए काफी अच्छी जगह है। यहां आप वर्ड वाचिंग के साथ-साथ कई नई तरह के स्पीशीज के पेड़-पौधे भी देख सकते हैं। यहां तक पहुंचने वाले रास्ते चारों तरफ देवदार के पेड़ और हरे भरे पहाड़ से घिरे हैं।
पहाड़ों से मेरा रिश्ता पुराना है, लेकिन इस बार की यात्रा अलग थी। इस बार ऐसा लगा जैसे मैं बादलों के बीच चल रही हूँ। न कोई शोर, न भीड़—बस प्रकृति की आवाज़। और इस जादुई जगह का नाम है—चकराता।
Key Highlights
• समुद्र तल से लगभग 7,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित • देहरादून से करीब 100 किमी और 3 घंटे की दूरी • प्रकृति प्रेमियों और ट्रैकिंग लवर्स के लिए परफेक्ट • मशहूर टाइगर फॉल्स—300 फीट ऊंचा झरना • शांत, कम भीड़ वाला ऑफबीट डेस्टिनेशन
अंग्रेजों ने बसाया था चकराता टाउन
माना जाता है कि नेचर लवर्स के लिए चकराता एक बेहद खाश स्थानों में से एक है है। शांत वातावरण और प्रकृति की गोद में बसे इस छोटे से टाउन को अंग्रेजों ने ही बसाया था। साल 1866 में जब ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में फल- फूल रही थी तब इनके उच्च अधिकारियों को गर्मियों के दिनों में पहाड़ों पर आना बेहद पसंद था। उस वक्त इसे ब्रिटिश सरकार ने चकराता को डेवलप किया था और चकराता में हिल स्टेशन की तरह आराम करने आते थे। इसके बाद अंग्रेजों ने साल 1869 में चकराता को कैंट बोर्ड के अधीन कर दिया। यहां से चीन की दूरी कम होने के चलते साल 1962 में यहां भारत-चीन के बाद तिब्बती यूनिट भी यहां आ गई थी। इसके बाद चकराता में अब इंडियन आर्मी का कैंप है और साथ ही यहां विदेशी नागरिकों की एंट्री पर रोक भी है।।
चकराता की सबसे बड़ी खासियत है—उसकी “सादगी”। (Tiger Falls – A 300-Foot Waterfall That Defines Chakrata)
यहां न बड़े-बड़े होटल्स हैं, न टूरिस्ट्स की भीड़। जो है, वो है—शुद्ध प्रकृति। रास्ते में चलते हुए आपको चारों तरफ देवदार और कैल के पेड़ नजर आएंगे। हवा में ऐसी ठंडक होगी, जो शहरों में महसूस ही नहीं होती।
यह जगह खासकर उन लोगों के लिए है जो: • ट्रैकिंग पसंद करते हैं • बर्ड वॉचिंग में रुचि रखते हैं • भीड़ से दूर सुकून चाहते हैं
टाइगर फॉल बनाती है चकराता को बेहद खास
टाइगर फॉल्स – चकराता की जान
चकराता की पहचान अगर किसी एक चीज़ से है, तो वह है टाइगर फॉल्स। (Chilamiri Neck, Budher Caves & Deoban – More to Explore)
• लगभग 300 फीट ऊंचा झरना • चकराता से करीब 18 किमी दूर • 1 किमी का छोटा लेकिन खूबसूरत ट्रेक
वैसे तो चकराता में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप घूमने जा सकते हैं लेकिन यहां की सबसे प्रसिद्ध स्थान है टाइगर फॉल्स।
टाइगर फॉल्स उत्तराखंड के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है। यह 300 फीट से अधिक की ऊंचाई से गिरते हुए साफ, प्राकृतिक कुंड में समा जाती है। यह झरना चकराता शहर से लगभग 18 किमी दूर स्थित है। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए लगभग 1 किलोमीटर तक की ट्रैक है, जो की बेहद खूबसूरत है। यहां जाने वाले रास्ते पर थोड़ी सीढ़ियां हैं तो वहीं कुछ बस पहाड़ों के रास्ते। यह ट्रेक पर्यटकों को देवदार और कैल के जंगलों और पहाड़ी रास्तों से होकर गुजरती है। यहां पहुंचने पर, झरने से उठने वाली धुंध ठंडक और ताजगी का एहसास कराती है। थोड़ी ट्रेकिंग और थकान के बाद टाइगर फॉल की खूबसूरती को देखना आपको अच्छी लगेगी। यहां आस-पास में दो-तीन छोटी छोटी दुकानें हैं जहां बैठकर आप टाइगर जल की खूबसूरती को निहारते हुए गर्म गर्म मैगी के साथ चाय की चुस्की ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप झरने में नहाना चाहते हैं तो यहां आपको चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी मिल जाएगी।
अन्य दर्शनीय स्थल
• चिलमिरी नेक – सनसेट के लिए बेहतरीन • बुधेर गुफाएं – रहस्यमयी और एडवेंचरस • देवबन – बर्ड वॉचिंग के लिए परफेक्ट
चकराता घूमने का सही समय – कब जाएं और क्या रखें साथ? (Best Time to Visit Chakrata – When to Go & What to Pack)
वैसे तो चकराता हर मौसम में ही खूबसूरत लगता है, लेकिन यहां जाने का सबसे सही समय फ़रवरी से जून तक का है। यहां का हर मौसम आपको हर पल आश्चर्यचकित कर देगा। गर्मी की दिनों में शाम में ठंडी हवाएं तो सर्दी के दिनों में यहां कड़ाके की तड़ के साथ सुहानी धूप। यहां आपको एक हीं पल में कई मौसम देखने को मिल जाएंगे। यहां कहीं बर्फ तो कहीं बारिश तो कहीं धूप देखने को मिलेगी। इसलिए यहां जाते वक्त छतरी या रेनकोट जरूर रख लें।
तो अगर आप गर्मियों की छुट्टी या वीकेंड के लिए देहरादून आ रहे हैं, और आपको शोर शराबे से दूर शांत स्थान पर अपना समय बिताना है तो आपको देहरादून का मशहूर हिल स्टेशन चकराता एक बार जरूर देखना चाहिए।
How to Reach Chakrata | चकराता कैसे पहुंचे
By Road (सबसे आसान तरीका)
Chakrata is best reached by road. The drive itself is scenic and part of the experience.
From Dehradun: ~100 km | 3–4 hours
Route: Dehradun → Vikasnagar → Kalsi → Chakrata
Roads are smooth with beautiful pine forests and mountain views
👉 You can drive your own car, hire a cab, or take a shared taxi
Hindi: चकराता पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका सड़क मार्ग है।
देहरादून से दूरी: लगभग 100 किमी (3–4 घंटे)
रूट: देहरादून → विकासनगर → कालसी → चकराता
रास्ता बेहद खूबसूरत है, चारों तरफ देवदार के जंगल
👉 आप अपनी गाड़ी, टैक्सी या शेयर कैब ले सकते हैं
🚆 By Train (रेल मार्ग से)
English:
Nearest railway station: Dehradun Railway Station
Well connected with Delhi, Haridwar, and major cities
From station → take taxi/bus to Chakrata
Hindi:
सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन: देहरादून
यहां से टैक्सी या बस लेकर चकराता जाएं
✈️ By Air (हवाई मार्ग से)
English:
Nearest airport: Jolly Grant Airport (Dehradun) (~115 km)
From airport → taxi to Chakrata (4–5 hours)
Hindi:
नजदीकी एयरपोर्ट: जॉली ग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून
यहां से टैक्सी लेकर चकराता पहुंच सकते हैं
🚌 By Bus (बजट ऑप्शन)
English:
Take a bus from Dehradun to Vikasnagar/Kalsi
Then hire a local taxi/shared jeep to Chakrata
Hindi:
देहरादून से विकासनगर या कालसी तक बस लें
वहां से लोकल जीप/टैक्सी से चकराता जाएं
Travel Tips (जरूरी बातें)
सुबह जल्दी निकलें – व्यू शानदार मिलेंगे
कैश जरूर रखें (ATM कम हैं)
पहाड़ी रास्ता है, सावधानी से ड्राइव करें
मोबाइल नेटवर्क कमजोर हो सकता है
Conclusion
चकराता सिर्फ एक जगह नहीं, एक एहसास है।
यह आपको धीमा होना सिखाता है… सांस लेना सिखाता है… और सबसे जरूरी—खुद को समझना सिखाता है।
अगर आप सच में पहाड़ों को महसूस करना चाहते हैं, तो इस बार किसी भीड़भाड़ वाले हिल स्टेशन की जगह चकराता का रुख कीजिए।
Key Takeaways
• चकराता एक शांत और ऑफबीट हिल स्टेशन है • टाइगर फॉल्स यहां का मुख्य आकर्षण है • ट्रैकिंग और प्रकृति प्रेमियों के लिए आदर्श जगह • फरवरी से जून सबसे अच्छा समय • भीड़ से दूर सुकून पाने के लिए परफेक्ट
Interesting Facts
चकराता में आज भी सेना का कैंटोनमेंट एरिया है
यहां विदेशी पर्यटकों की एंट्री प्रतिबंधित है
टाइगर फॉल्स उत्तराखंड के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है
चकराता ट्रैवल गाइड – आकांक्षा कुमारी की नजर से एक अनदेखा स्वर्ग
Chakrata travel, Chakrata Uttarakhand, Tiger Falls Chakrata, hill station near Dehradun, Chakrata tourism, best time to visit Chakrata, offbeat Uttarakhand, hidden places in India, secret hill station, less crowded hill stations, peaceful destinations India, travel inspiration India, nature lovers travel, monsoon travel India
A tale of two friends! We are Just a Simple Person’s Who Still Sins. Simple mind, simple clothes, simple word, and simple faith. We are avid traveller, a day-night dreamer and a soul wandering in the Hills. https://globalfootprint.in/about-me/