Destinations,  Travel News,  Videos

Himachal Pradesh: Jibhi Waterfall Video and Pics

जीभी वॉटरफॉल

प्रकृति के सुन्दर नजारों के बीच चारो तरफ घने पेड़ और पहाड़ियों से घिरे जंगल में बहता जीभी झरना आपके अतर्मन को पूरी तरह से तरो ताजा कर देगा। सैकड़ों फिट की ऊंचाई से गिरता जीभी झरना काफी आकर्षक है। यह स्थान प्रकृति के जितने करीब है उतना ही गांव के लोगों के दिल के भी। इस स्थान को जीभी घाटी के लोग पवित्र स्थल के रूप में पूजा भी करते हैं। जीभी वॉटरफॉल पर्यटकों को भी काफी आकर्षित करता है , यहां के ठंडे और वार्फिले पानी में नहाने का अलग ही मजा है। इस स्थान पर सबसे ज़्यादा लोग मई-जून की गर्मियों में नहाने का मजा लेते हैं।

कैसे जाएं:
जीभी घाटी के पहाड़ी घरों और घने जंगलों के बीच में स्थित जीभी झरने तक पहुंचने का मिट्टी एवं पत्थरों से बने रास्ते हैं। इस जगह के बाहर आपको जिभी वॉटरफॉल का बोर्ड लगा मिलेगा जहां से अंदर आपको पथरीले रास्ते और लकड़ी के पुल मिलेंगे। आप जितना झरने के समीप जायेंगे खुद को प्रकृति के उतना ही करीब महसूस करेंगे। हां एक सलाह है इन रास्ते पर चलने के लिए फैशनेबल की बजाय आरामदायक और अच्छी ग्रिप वाले जूते पहन कर जाएं ताकि आप कहीं फिसल ना जाएं।

Himachal Pradesh: Jibhi – Unexplored Jewel

BB's avatar

A tale of two friends! We are Just a Simple Person’s Who Still Sins. Simple mind, simple clothes, simple word, and simple faith. We are avid traveller, a day-night dreamer and a soul wandering in the Hills. https://globalfootprint.in/about-me/

Leave a Reply

Discover more from Global Footprint | Travel Blog – Destinations, Budget Adventures & Tales

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading