First Foreign Trip on a Low Budget: पहली बार विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं? जानिए 2026 में कम बजट में घूमने लायक बेहतरीन देश, खर्च, वीजा और ट्रैवल टिप्स।
5 Affordable Foreign Destinations for Indians Under ₹1 Lakh

अगर आप पहली बार विदेश यात्रा करने की सोच रहे हैं और आपके पास कम बजट है तो यह हैं आपके लिए कुछ नए देश जहां आप इस साल 2026 में घूमने का प्लान बना सकते हैं।
Explore Abroad: 5 Low-Cost International Destinations for Indians
नेपाल: Nepal – Spirituality and Himalayan Beauty
नेपाल भारत का पड़ोसी देश है और यहां घूमने जाने के लिए भारतीयों को किसी तरह की वीजा की जरूरत नहीं होती है। यहां राजधानी काठमांडू में आप महादेव का पशुपतिनाथ मंदिर, पोखरा की झीलें और यहां की खूबसूरत हिल स्टेशन आपको बेहद पसंद आयेंगे। इसके अलावा एवरेस्ट ट्रेक यहां के मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं।

बजट ब्रेकडाउन: Estimated Travel Budget for Nepal
- फ्लाइट या बस: 5,000-15,000 रुपये
- रहना: 800-1,800 रुपये प्रति रात
- खाना और घूमना: 1,000-2,000 रुपये प्रति दिन
- कुल: 35,000-65,000 रुपये
नेपाल में आप मोमो, ढिंडो और लोकल चिया का मजा ले सकते हैं। नेपाल आपको एडवेंचर के साथ साथ आध्यात्मिक और अनुभव दोनों देने वाली जगह है।
थाईलैंड: Thailand – Beaches, Food and Nightlife
थाईलैंड भारतीयों का सबसे फेवरेट बजट डेस्टिनेशन है। यहां बैंकॉक की चमक-दमक, फुकेट की शांत समुद्र किनारे और पटाया की नाइटलाइफ सब कुछ है। यहां आपको बेहतरीन समुद्र के किनारे, खूबसूरत आइलैंड्स देखने के लिए मिलेंगे। इसके साथ साथ यहां आपको स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड जैसे पैड थाई, टॉम यम सूप और मांगो स्टिकी राइस सिर्फ 100-300 रुपये में मिल जायेंगे। इसके अलावा आपको यहां स्ट्रीट पर हर तरह की फल और जूस की वेराइटी मिल जायेंगी।

क्या होगा बजट (7-8 दिन के लिए): Thailand Trip Cost Breakdown
- राउंड ट्रिप फ्लाइट: 20,000-30,000 रुपये
- रहना (हॉस्टल या बजट होटल): 1,000-2,500 रुपये प्रति रात
- खाना और लोकल घूमना: 1,500-2,500 रुपये प्रति दिन
- कुल अनुमानित खर्च: 55,000-85,000 रुपये
बेस्ट समय: Top Places to Visit in Thailand
थाईलैंड घूमने के लिए नवंबर से मार्च, जब मौसम अच्छा होता है। यहां जाने के बाद आप ग्रैंड पैलेस, वाट फो मंदिर और फ्लोटिंग मार्केट जरूर देखें। थाईलैंड पहली बार विदेश जाने वालों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है।
वियतनाम: Vietnam – Nature, History and Culture
वियतनाम भारतीए लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध देशों में से एक है। यहां की हा लॉन्ग बे की अनोखी चट्टानें, हनोई की पुरानी गलियां और हो ची मिन्ह सिटी की जीवंतता आपको एक अलग अनुभव देंगी। वियतनाम में ऐसी कई जगहें हैं जहां आप अपनी छुट्टियों को बेहरीन बना सकते हैं।

बजट ब्रेकडाउन: Budget Plan for Vietnam Travel
- फ्लाइट: 25,000-38,000 रुपये
- रहना: 1,000-2,200 रुपये प्रति रात
- खाना: 1,000-1,800 रुपये दिन
- कुल: 65,000-95,000 रुपये
मलेशिया: Malaysia – Modern Cities and Tropical Islands
मलेशिया विश्व के आधुनिक शहरों में से एक है। यहां आपको प्राकृतिक सुंदरता और बेहतरीन आर्किटेक्चर साथ साथ देखने के लिए मिलेंगे। यहां कुआलालंपुर के पेट्रोनास टावर्स से लेकर लंकावी की हरी-भरी बीच तक सब कुछ है। यहां भारतीय, चाइनीज के साथ साथ दक्षिण भारतीय खाने का काफी विकल्प मिलता है। इसके अलावा आप यहां की लोकल डिश का भी लुफ्त उठा सकते हैं जो स्वादिष्ट और सस्ता होता है।

बजट ब्रेकडाउन: Malaysia Travel Budget Guide
- फ्लाइट: 22,000-35,000 रुपये
- रहना: 1,500-3,000 रुपये प्रति रात
- खाना और ट्रांसपोर्ट: 1,800-2,800 रुपये प्रति दिन
- कुल: 60,000-90,000 रुपये
मुख्य आकर्षण: Major Attractions in Malaysia
बैतु केव्स, जेंटिंग हाइलैंड्स और सिपादन द्वीप जहां स्नॉर्कलिंग जैसी चीजें कर सकते है। मलेशिया में अंग्रेजी बोली जाती है, इसलिए घूमना आसान रहता है।
भूटान: Bhutan – Peaceful Himalayan Kingdom
भूटान दुनिया का एक इकलौता ऐसा देश है जो ग्रॉस नेशनल हैप्पीनेस को प्राथमिकता देता है। यहां प्राचीन मठ, हिमालय की चोटियां और शांत वातावरण आपको सुकून देता है। इसके अलावा यहां पारो में टाइगर नेस्ट मठ सबसे प्रसिद्ध है।

बजट ब्रेकडाउन: Estimated Cost of Bhutan Trip
- ट्रैवल (ट्रेन/फ्लाइट + ओवरलैंड): 15,000-30,000 रुपये
- रहना: 1,200-2,500 रुपये प्रति रात
- खाना और लोकल टूर: 1,500-2,200 रुपये रोज
- कुल (सस्टेनेबल डेवलपमेंट फीस सहित): 55,000-85,000 रुपये
भूटान घूमने जाने वाले भारतीयों को वीजा आसानी से मिल जाता है। यह देश बाकी भीड़ बाद से एकदम दूर है। शुद्ध हवा और खूबसूरत संस्कृति यहां की सबसे खाश चीजें हैं। तो अगर आप भीड़भाड़ से दूर शांत जगह चाहते हैं, तो भूटान सबसे अच्छा विकल्प है।
विदेश यात्रा के लिए उपयोगी टिप्स
- फ्लाइट्स कि बुकिंग कम से कम तीन पहले करें और ऑफ-सीजन चुनें
- बजट होटल, हॉस्टल या एयरबीएनबी लें।
- शहर के खाश स्थानों से थोड़ी दूर पर होटल्स या हॉस्टल का चयन करें। यह आपके लिए काफी किफायती साबित होगा।
- लोकल फूड और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।
- ट्रैवल इंश्योरेंस जरूर लें।
- मौसम और वीजा नियम प्लान करने से पहले जरूर चेक करें।
- कैश और कार्ड दोनों रखें।
तो अब 1 लाख रुपये से कम में विदेश घूमना अब कोई मुश्किल काम नहीं है। थाईलैंड, मलेशिया, भूटान, नेपाल, वियतनाम जैसी कई ऐसी जगहें हैं। अच्छी प्लानिंग से आपका ट्रिप सस्ता और मजेदार दोनों बन सकता है। तो देर किस बात की? अपना पहला अंतरराष्ट्रीय सफर प्लान करें और नई दुनिया देखें।

Budget foreign trip from India, Cheap international travel, Best countries for first foreign trip, Low budget international destinations, Thailand trip cost, Nepal travel guide, Vietnam budget travel, Malaysia tour package, Bhutan travel from India, Affordable foreign travel 2026



One Comment
Pingback: