Kasar Devi Mandir
Destinations,  In Pictures,  India,  News,  Travel News,  Travel Resources,  Uttarakhand

Kasar Devi Temple Almora – कसार देवी मंदिर अल्मोड़ा

Kasar Devi Temple, Almora – A complete travel guide in Hindi

अल्मोड़ा का कसार देवी मंदिर, हिमालय की मनोहारी वादियों में स्थित, शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक अनुभव के लिए आदर्श स्थान।

Kasar Devi Temple In Uttarakhand
Kasar Devi Temple In Uttarakhand

उत्तराखंड की खूबसूरत पहाड़ियों में स्थित कसार देवी मंदिर प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है। कसार देवी मंदिर की स्थापना लगभग दूसरी शताब्दी में किया गया था, लेकिन इसकी प्रसिद्धि 1970 से 1980 में शुरू हुई जब साधना और ध्यान के लिए कसार देवी मंदिर स्थान संन्यासियों का घर बन गया। वहीं इस स्थान पर रामकृष्ण मिशन की स्थापना करने वाले महान भारतीय संन्यासी स्वामी विवेकानंद ने महाध्यान किया था, जिसका वर्णन उन्होंने अपनी डायरी में किया है।

Kasar Devi Temple Almora: Spiritual Escape with Himalayan Views
Kasar Devi Temple Almora: Spiritual Escape with Himalayan Views

क्या आप जानते हैं: स्वामी विवेकानंद के बाद यहाँ परमयोगी शून्यता नींब,करोरी बाबा, माँ आनंदमयी जैसे अनेकों संत ने कसारदेवी आ कर ध्यान किया है। इस मंदिर परिसर के अंदर में कई छोटे और प्राचीन मंदिर समूह भी हैं जो आपको प्राचीनतम भारत के मंदिरों की अनुभूति भी करवाएगा। कसारदेवी के पूजा स्थल पर हर साल कार्तिक पूर्णिमा में कसार मेला लगता है जहां हजारों की संख्या में लोग माता का दर्शन करने आते हैं।

कसार देवी मंदिर का इतिहास – History of Kasar Devi Temple , Almora

कुछ खास:
कसारदेवी मंदिर के पास बौद्ध दर्शन एवं ज्ञान का विख्यात केन्द्र कग्युग बौद्ध आश्रम है जो अन्तराष्ट्रीय स्तर का साधना एवं ध्यान केन्द्र है। इस स्थान की आध्यात्मिक उर्जा से प्रभावित होकर बौद्ध विषयों के विद्वान डब्लू वाइ इवांस वैंज ने 1933 में इसे अपने रहने के लिए चुना था। प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान लामा आंगरिक गोविन्दा का निवास स्थल भी यही बौद्ध आश्रम रहा है। लामा गोविन्दा मूल रूप से जर्मन थे जो बाद में बौद्ध धर्म में दीक्षित हुए थें, उनकी पत्नी ली गौतमी भी उन्हीं की तरह विद्वान थी।

लामा गोविन्दा एवं ली गौतमी को तिब्बती बौद्ध ग्रंथों का मार्गदर्शी अनुवादक माना जाता है। उन्होनें विश्व आर्य मैत्रेय मंडल की स्थापना की थी। यहाँ रह कर इन दोनो ने ही तिब्बत की रहस्यमय योग साधना पर अनेक हस्तलिखित पुस्तकों का अनुवाद किया था। उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक” द वे आफ व्हाइट क्लाउड” ने उन्हें अन्तराष्ट्रीय ख्याति प्रदान की थी।

Explore Kasar Devi Temple: Hidden Gem in Almora Hills
Explore Kasar Devi Temple: Hidden Gem in Almora Hills

पिछले चालीस वर्षों में यह बौद्ध आश्रम अन्तराष्ट्रीय साधना का प्रसिद्ध केन्द्र बन चुका है। यहाँ अकसर आत्मिक शांति और ध्यान के लिए अमेरिका, जर्मनी, सिंगापुर जैसे विदेशों से लोग आते हैं।

Kasar Devi Temple In Uttarakhand

यहाँ बुद्ध पूर्णिमा दलाई लामा का जन्मदिवस आदि त्योहार के रूप में मनाये जाते हैं। यहाँ सभी धर्मों के लोग निःशुल्क साधना और ध्यान कर सकते हैं। हर तीसरे वर्ष यहाह्ण विश्व शांति के लिए यज्ञ होता है।

Kasar Devi Temple In Uttarakhand

Magnetic Power In Kasar Devi Temple

दूसरी खास बात यह है कि इस मंदिर के आस पास के क्षेत्र को अलौकिक शक्तियों का भंडार कहा जाता है जिसके आगे नासा के वैज्ञानिक भी अपनी हार मान चुके हैं। कहते हैं कि मंदिर परिसर के आस-पास वाला पूरा क्षेत्र वैन एलेन बेल्ट है, जहां धरती के नीचे विशाल भू-चुंबकीय पिंड है।

इस पिंड में विद्युतीय चार्ज़ कणों की परत होती है जिसे रेडिएशन कहा जा सकता है परंतु आज तक कोई भी इस भू चुंबकीय का पता नहीं लगा सका है। काफी समय से नासा के वैज्ञानिक भी इस चुम्बकीय रूप के चार्ज़ होने का कारण और इसके प्रभावों पर अध्ययन कर रहें हैं। नासा की टीम इस चुंबकीय क्षेत्र के बनने के कारणों के साथ-साथ मानव मस्तिष्क और प्राकृतिक पर इसके पड़ने वाले प्रभाव पर अध्ययन कर रहे हैं परंतु अभी तक उनके हाथ सफलता नहीं लगी।

भगवान शिव और भैरव मंदिर।

कैसे पहुँचें : THE GUDIEKasar Devi Temple Travel Guide

कासर देवी उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित है, जो अल्मोड़ा के उत्तर में 14 किमी / 35 मिनट पर है। एक शांत हिमालयी पलायन, यह अल्मोड़ा, बिनसर वन्यजीव और जागेश्वर मंदिरों के लिए एक दिन की यात्रा का आधार भी है।

स्थान: बिनसर, आरडी, कसारदेवी, अल्मोड़ा, उत्तराखंड 263601।
मंदिर खुलने और बंद होने का समय: सुबह 07:00 से शाम 07:00 तक।
निकटतम रेलवे स्टेशन: कासर देवी मंदिर से लगभग 89.3 किलोमीटर की दूरी पर काठगोदाम रेलवे स्टेशन।
निकटतम हवाई अड्डा: कासन देवी मंदिर से लगभग 123 किलोमीटर की दूरी पर पंतनगर हवाई अड्डा।
सड़क मार्ग से: दिल्ली से कसारदेवी की दूरी लगभग 357 किमी है।
बेस्ट टाइम टू विजिट: कार्तिक पूर्णिमा
कहाँ ठहरें: कसार देवी मंदिर के आसपास खूबसूरत पहाड़ियों के बीच आप कई जगहों पर ठहर सकते हैं। यहाँ आप अच्छे रेंट्स पर home stay कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहाँ सरकारी KMVN में भी ठहर सकते हैं। Deenapani – KMVN – Kumaon Mandal Vikas Nigam Deenapani, Dinapani, NH309A, Matena, Uttarakhand 263601, Phone: 086500 02553 Destinations (kmvn.in)

Photos of Kasar Devi Temple In Uttarakhand

Kasar Devi Temple, Almora travel, Himalayan temples, Uttarakhand tourism, Spiritual destinations India, Offbeat hill stations India, Temple with mountain view, Meditation in Almora, Hidden gems Uttarakhand, Kasar Devi photography, Hilltop temples, Uttarakhand heritage sites, Scenic escapes Almora, Nature getaway Uttarakhand, Adventure travel India

BB's avatar

A tale of two friends! We are Just a Simple Person’s Who Still Sins. Simple mind, simple clothes, simple word, and simple faith. We are avid traveller, a day-night dreamer and a soul wandering in the Hills. https://globalfootprint.in/about-me/

3 Comments

Leave a Reply

Discover more from Global Footprint | Travel Blog – Destinations, Budget Adventures & Tales

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading